स्वामी विवेकानंद सेवा रत्न अवार्ड 2024


स्वामी विवेकानंद सेवा रत्न अवार्ड 2024 से सम्मानित हुए पत्राकार सतीश कुमार दास।नई दिल्ली:आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। ये उस महान शख्सियत के जन्मोत्सव को भी मनाने का दिन है जिन्होंने दुनियाभर में भारतीय संस्कृति-विचारों का डंका बजाया था। इस अवसर पर ओडिशा की रहने वाले पत्रकार श्री सतीश कुमार दास को स्वामी विवेकानंद सेवा रत्न अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है।कठिन परिश्रम से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है,इसका साक्षात उदाहरण हैं ओडिशा के पत्राकार सतीश कुमार दास। श्री दास को उत्तरप्रदेश की साहारा चेरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से स्वामी विवेकानंद सेवा रत्न अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है। इसके पहले उनको दिल्ली की यूनिकॉर्न वर्ल्ड रिकॉर्ड कंपनी को तरफ से उनको शाइनिंग स्टार टैलेंट ऑनर्स २०२३ अवार्ड मिला था।


error: Content is protected !!